दमदार जीत से भारत का दबदबा बरकरार

दमदार जीत से भारत का दबदबा बरकरार

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर 5 मैचों की T20 सीरीज में 3–0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने घरेलू सरज़मीं पर अपना वर्चस्व एक बार फिर साबित कर दिया। शानदार गेंदबाज़ी, अच्छा कप्तानी और विस्फोटक बल्लेबाज़ी
इस मैच में भारत हर विभाग में न्यूजीलैंड से आगे नजर आया।

भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। गुवाहाटी की पिच पर शुरुआती ओवरों में गेंदबाज़ों को मदद मिली और भारतीय गेंदबाज़ों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 48 रनों की जुझारू पारी खेला । उन्होंने बीच के ओवरों में टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिल सका। भारतीय गेंदबाज़ों की अनुशासित लाइन-लेंथ के सामने कीवी बल्लेबाज़ लगातार दबाव में नजर आए।

भारत की गेंदबाज़ी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह एक बार फिर मैच के हीरो साबित हुए। उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर और तेज़ गति से बल्लेबाज़ों को बांधे रखा और 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके अलावा रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की रनगति पर ब्रेक लगाया। गेंदबाज़ों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर से दूर रखा।

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी शुरू की। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को विकेट लेने कोई मौका नहीं दिया।अभिषेक शर्मा ने केवल कुछ ही ओवरों में मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा ने शानदार 68 रन की पारी खेली, जिसमें ताकत और टाइमिंग का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपनी ट्रेडमार्क शैली में 57 रन बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों बल्लेबाज़ों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

इस मैच में भी संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा और वे एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। लगातार मिल रहे मौकों के बावजूद प्रदर्शन न कर पाना उनके लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

भारतीय टीम ने मात्र 10 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जो टीम की आक्रामक सोच और आत्मविश्वास को दर्शाता है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अब नजर चौथे मुकाबले पर

इस जीत के साथ भारत ने गुवाहाटी में ही सीरीज अपने नाम कर ली है। अब सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया की नजर चौथा जीत पर होगी।

ICC Men’s T20 World Cup 2026

Ananad Kumar

Aanand Kumar is a dedicated and enthusiastic student currently pursuing his Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication (BAJMC) at AAFT University, Raipur. He is enrolled in the 4th Semester of the program, where he is actively developing a strong foundation in media studies, journalism practices, advertising, and digital communication. With a keen interest in understanding the evolving role of media in society, Aanand is focused on building both theoretical knowledge and practical skills related to print, broadcast, and online journalism. His academic journey reflects a curiosity about contemporary media trends, storytelling techniques, and the ethical responsibilities of media professionals. Aanand is known among his peers for his disciplined approach to studies and his willingness to participate in academic activities, discussions, and creative assignments. He aspires to contribute meaningfully to the field of mass communication by engaging with issues of public interest, social awareness, and responsible media representation. Through his education at AAFT University, Aanand Kumar aims to refine his communication skills, critical thinking abilities, and professional competence, preparing himself for a successful career in journalism, media production, or related communication fields.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *