ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें? How to write a good blog post In Hindi
इस लेख में हम अच्छा ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें? (How to write a good blog post) के बारे में विस्तार जानेंगे। यदि आप भी एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट लिखना सीखना चाहते हैं। तो यह लेख सिर्फ आपके लिए ही है। इस लेख मैं हमने कुछ ऐसी बातें बतायीं है। जिसे आप अपनाकर बहुत आसानी से एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट लिख पाएंगे।
ब्लॉग क्या है? | What is blog in Hindi
ब्लॉग (What is blog in Hindi) एक प्रकार का ऑनलाइन वेबसाइट होता है। जिसमें लिखित या मिश्रित सामग्री होती है। जिसे हम ब्लॉग पोस्ट भी कहते हैं। ब्लॉग पोस्ट में अक्सर किसी एक टॉपिक के बारे में विस्तार से बताया गया होता है।
ब्लॉग कितने प्रकार के होते हैं? | How many types of blogs are there?
ब्लॉग पोस्ट कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे:
- पर्सनल ब्लॉग: यह एक व्यक्तिगत अनुभव या विचार आधारित ब्लॉग होता है।
- व्यापारिक ब्लॉग: जैसा कि शब्दों से ही स्पष्ट है कि यह व्यापारिक उद्देश्यों पर आधारित ब्लॉग होते हैं। इसमें कंपनी अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार-प्रसार से संबधित पोस्ट डालते रहते हैं।
- समुदाय ब्लॉग: वह जो किसी समुदाय विशेष द्वारा चलाया जाता हो समुदाय ब्लॉग कहलाता है। इसमें मुख्यतः उस समुदाय से संबन्धित घटनाओं, समस्याओं और समाधानों पर आधारित लेखों की बहुलता होती है।
- कला और साहित्य ब्लॉग: जब कला और साहित्य लेखों के लिए ब्लॉग पोस्ट लिखे जाएँ तो ऐसे ब्लॉग को कला और साहित्य ब्लॉग कहते हैं। इसमें फिल्म, संगीत, कहानियाँ और कविताओं से संबंधित लेखों को शामिल किया जाता है।
- प्रवास ब्लॉग: इस प्रकार के लेख प्रायः ट्रेवेलर लोग लिखते हैं। जिसमें वह अपने यात्रा अनुभव और यात्रा सुझाव से संबंधित फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
- विद्यार्थी ब्लॉग: इस प्रकार के ब्लॉग में विद्यार्थी अपने अध्ययन से संबंधित पोस्ट लिखते रहते हैं।
- मल्टी-लेवल मार्केटिंग ब्लॉग: इस प्रकार के ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य विभिन्न उत्पादों आधारित और सेवाओं आधारित लेख लिखकर कुछ पैसे कमाना होता है।
- वीडियो ब्लॉग: नाम से ही स्पष्ट है कि इस प्रकार के ब्लॉग में वीडियो सामग्री के माध्यम से संदेश या जानकारी लोगों तक साझा की जाती है।
एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें? | How to write a good blog post?
अगर बात करें कि एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें? (How to write a good blog post?) तो इसके लिए सबसे पहले आपको SEO को समझना होगा।
SEO क्या है? | What is SEO in Hindi?
SEO का फुल फॉर्म सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन है। जिसका मुख्य उद्देश्य आपके आर्टिकल को search इंजन के पहले पृष्ठ पर सबसे ऊपर लाना होता है। यह एक तरीके से फ्री में आपके लेख को ऑर्गेनिक तरीके से search इंजन में लाने का तरीका होता है। जिससे जब भी कोई व्यक्ति नेट या गूगल में कोई टॉपिक सर्च करे तो आपका लेख सबसे ऊपर आ जाए।
SEO आधारित ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें? | How to write SEO based blog posts?
अब यदि आप जानना चाहते हैं कि SEO आधारित ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें? (How to write SEO based blog posts?) तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए हर स्टेप को फॉलो करने होंगे:
जब भी आप किसी ब्लॉग पोस्ट लिखने की योजना बनाये तो सबसे पहले एक ऐसे विषय का चुनाव करें जिस विषय पर आपकी अच्छी पकड़ है। यूँ ही किसी विषय पर लेख लिखने से बचें।
जब आप एक बार विषय का निर्धारण कर लेते हैं। तो उसके बाद आता है ब्लॉग के शीर्षक का निर्धारण करने का स्टेज। यह स्टेज सबसे महत्वपूर्ण स्टेज होता है। क्योंकि इसी स्टेज से पता चलता है कि अपने अपने लेख में क्या लिखा है? शीर्षक बनाने के लिए आप कुछ पॉपुलर SEO टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे: आप सेमरश एसईओ टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पोस्ट में शब्दों की संख्या का निर्धारण (Text length Size)
ब्लॉग पोस्ट के लिए कम से कम 600 या उससे ज्यादा शब्दों में ब्लॉग लिखें ।
उपशीर्षक में मुख्य वाक्यांश (Keyphrase in subheading)
आप जब भी उपशीर्षक को लिखें उसमें मुख्य वाक्यांश (Main Keyphrase) के शब्दों को जरुर जोड़ें ।
मुख्यफ़्रेज़ की लंबाई (Keyphrase length)
मुख्यफ़्रेज़ की लंबाई SEO के तौर पर 4 शब्दों की होनी चाहिए। क्योंकि अक्सर करके लोग कोई भी प्रश्न 4 से ज्यादा शब्दों में लिखकर गूगल पर search नहीं करते।
स्लग में कीफ़्रेज़ को उचित स्थान (Keyphrase in slug)
मुख्यफ़्रेज़ के शब्दों को स्लग में स्थान जरुर दें। स्लग वास्तव में आपका Keyphrase ही होता है। बस उसको आपस में जोड़कर स्माल लेटर में लिखकर स्लग आप्शन में लिखना होता है।
पहले प्रयुक्त कीफ़्रेज़ को न लिखें (Avoid Previously used Keyphrase)
अगर आपने पहले भी कोई आर्टिकल लिखा है तो उसके Keyphrase का इस्तेमाल नए लेख में न करें।
मेटा विवरण लंबाई का रखे ध्यान (Meta description length)
Meta description बहुत बड़ा ना लिखें। हो सके तो शीर्षक वाले वाक्य को ही Meta description के तौर पर लिख दें।
मेटा विवरण में कीफ़्रेज़ को जरुर डालें (Keyphrase in meta description)
ध्यान रहे Meta description में Keyphrase का इस्तेमाल जरुर करें।
एसईओ शीर्षक में कीफ़्रेज़ (Keyphrase in SEO title)
अपने शीर्षक को Keyphrase आधार बनाकर लिखें।
कीफ़्रेज़ घनत्व (Keyphrase density)
अपने लेख के पुरे हिस्से में Keyphrase की संख्या का उचित निर्धारण करें । हो सके तो इसके लिए किसी SEO टूल का इस्तेमाल करें।
परिचय में मुख्य वाक्यांश (Keyphrase in introduction)
परिचय लिखते समय मुख्य वाक्यांश का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें।
छवियों का करें इस्तेमाल (Use Images)
लेख के जरुरत के हिसाब से इमेज का इस्तेमाल जरुर करें।
छवि मुख्य वाक्यांश (Main Keyphrase)
इमेज में main Keyphrase को जरुरत डालें।
आउटबाउंड लिंक (Outbound links)
आर्टिकल लिखते समय कुछ बाहरी लिंक जरुर शेयर करें इससे आपके लेख की महत्त्व बढ़ जाती है।
आंतरिक लिंक (Internal links)
आर्टिकल लिखते समय अपने पुराने लेख के लिंक जरुर डालें जिससे लेखक को अतिरिक्त जानकारी हासिल हो सके।
उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर आप A Good Blog Post लिख सकेंगे। उमीद करता हूँ, आपको How To Write A Good Blog Post से सबन्धित सभी आवश्यक जानकारी इस लेख में प्राप्त हो गयी होगी । यह आर्टिकल कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।
Blog Post के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: अपना पहला ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें?
उत्तर: अपना पहला ब्लॉग पोस्ट लिखते समय। एक अच्छे विषय का चयन, छोटा शीर्षक और SEO को ध्यान में रखकर लिखें।
प्रश्न: ब्लॉग के लिए अच्छा कंटेंट कैसे लिखें?
उत्तर: अच्छा कंटेंट लिखने के लिए आपको अपने विषय की गहराई में जाना होगा।
प्रश्न: एक अच्छा ब्लॉग लिखने के लिए क्या करना पड़ता है?
उत्तर: एक अच्छा ब्लॉग लिखने के लिए पाठकों की जरुरत और SEO आधारित लेख लिखना बहुत जरुरी होता है।
प्रश्न: ब्लॉग पोस्ट में कितने शब्द लिखने चाहिए?
उत्तर: एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट कम से कम 600 शब्दों में लिखा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें……
एमएस धोनी बिजनेस के भी हैं महारथी?
कॉस्मेटिक शॉप का बिज़नेस कैसे करें?
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम डॉ. राकेश कुमार है, मैं पेशे से प्रोफेसर और साथ में बाजार निवेशक भी हूँ। मैं लगभग 5 वर्षों से शेयर बाजार में निवेश कर रहा हूँ। मुझे शेयर बाजार और बिज़नेस के बारे में अच्छी जानकारी है। मैं अपने यूट्यूब चैनल – Safalbusiness और वेबसाइट- https://www.safalbusiness.in पर शेयर बाजार और बिज़नेस से संबंधित जानकारी डालता रहता हूँ।

