Indian T20 World Cup Squad | T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम
Indian T20 World Cup Squad की घोषणा बीसीसीआई द्वारा कर दी गयी है। क्योंकि आईसीसी नें कुछ दिन पहले ही मेन्स T20 World Cup 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इस बार T20 World Cup 2024 का पहला मैच 1 जून को खेला जायेगा। वहीं फाइनल मैच 29 जून को खेला जायेगा। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि इस बार भारतीय टीम अपना टी20 वर्ल्ड कप-2024 का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी।
अजीत अगरकर की अगुवाई में Indian T20 World Cup Squad का एलान कर दिया गया है। बीसीसीआई नें इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और युवा खिलाड़ियों पर भी अपना भरोसा जाताया है। रोहित शर्मा को इस बार T20 World Cup-2024 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं हार्दिक पंड्या को Indian T20 World Cup टीम का उप-कप्तान।
T20 World Cup Squad 2024 और अनुभवी खिलाड़ी
Indian T20 World Cup Squad 2024 में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे बड़े बल्लेबाजों को जगह दी गयी है।
Indian T20 World Cup में युवा खिलाड़ी
इस बार Indian T20 World Cup Squad 2024 में मुख्य रूप से तीन युवा खिलाड़ी हैं। युवा खिलाड़ी के तौर पर शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह जैसे युवा सितारों को जगह दी गयी है।
India T20 World Cup में विकेटकीपर
T20 World Cup 2024 में विकेटकीपर के तौर पर इस बार ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह दी गयी है। पन्त और सैमसन को उनकी आईपीएल में अच्छे प्रदर्शनों को देखते हुए टीम में शामिल किया गया।
Indian T20 World Cup के प्रमुख ऑलराउंडर्स
World Cup 2024 में तीन खिलाड़ियों को ऑलराउंडर्स के तौर पर जगह दी गयी है। ऑलराउंडर्स कि बात करें तो इस बार रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को उनके आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शनों को देखते हुए जगह दी गई।
Indian T20 World Cup 2024 के प्रमुख स्पिनर्स बॉलर
T20 World Cup 2024 में इडियन टीम में प्रमुख स्पिनर्स बॉलर के तौर पर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। युजवेंद्र चहल को लम्बे समय के बाद भारतीय टीम में जगह मिली है।
Indian T20 World Cup 2024 के प्रमुख फास्ट बॉलर
वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में फास्ट बॉलर के तौर पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को जगह दी गयी है।
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की सूची
Indian T20 World Cup Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी: रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद।
T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम 9 जून को भिड़ेगा पाकिस्तान से
क्रिकेट जगत के प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी ख़ुशी कि बात यह है कि इस बार T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान का 9 जून का मैच न्यूयॉर्क में खेला जायेगा।
T20 वर्ल्ड कप 2024 के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न..
प्रश्न: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के कौन कौन खिलाड़ी खेलेंगे?
उत्तर: : T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के निम्नलिखित खिलाड़ी खेलेंगे: रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह मुख्य खिलाडी के तौर पर खेलेंगे। अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को जगह दी गयी है।
प्रश्न: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का कप्तान कौन रहेगा?
उत्तर: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का कप्तान रोहित शर्मा रहेंगें।
प्रश्न: T20 वर्ल्ड कप 2024 में कितनी टीमें भाग ले रही होंगी?
उत्तर: T20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें भाग ले रही है।
प्रश्न: T20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा कौन सी टीम जीती है?
उत्तर: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो-दो बार चैंपियनशिप जीती है।
प्रश्न: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का मैच कब है?
उत्तर: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जायेगा।
इसे भी पढ़ें…
एमएस धोनी बिजनेस के भी हैं महारथी?
यह हैं कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट?
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम डॉ. राकेश कुमार है, मैं पेशे से प्रोफेसर और साथ में बाजार निवेशक भी हूँ। मैं लगभग 5 वर्षों से शेयर बाजार में निवेश कर रहा हूँ। मुझे शेयर बाजार और बिज़नेस के बारे में अच्छी जानकारी है। मैं अपने यूट्यूब चैनल – Safalbusiness और वेबसाइट- https://www.safalbusiness.in पर शेयर बाजार और बिज़नेस से संबंधित जानकारी डालता रहता हूँ।

