Exit Poll क्या होता है और एग्जिट पोल कैसे किया जाता है?
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Exit Poll क्या होता है और एग्जिट पोल कैसे किया जाता है? (What is an exit poll and How is an exit poll conducted?)
एग्जिट पोल क्या होता है? (What is an exit poll?)
एग्जिट पोल एक ऐसा सर्वेक्षण होता है जिसे चुनाव के दिन मतदान केंद्रों से बाहर वोट डालकर निकलने वाले मतदाताओं पर आधारित होता है। किसी भी एग्जिट पोल का प्राथमिक उद्देश्य सरकारी या आधिकारिक परिणामों की घोषणा से पहले चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी करना होता है। इस सर्वेक्षण के दौरान मतदाताओं के व्यवहार और उनके मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। क्योंकि राजनीतिक पार्टियों के अपने मुद्दे होते हैं । जिस पर वह चुनाव लड़ते हैं और जिससे जनता को प्रभावित करते हैं।
Exit polls कितने प्रकार का होता है? (How many types of exit polls are there?)
अगर बात करें कि एग्जिट पोल कितने प्रकार का होता है? आपको जानकार आश्चर्य होगा दो exit polls मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं:
पारंपरिक एग्जिट पोल (Traditional Exit Polls)
पारंपरिक एग्जिट पोल प्रायः मतदान केंद्रों पर तैनात साक्षात्कारकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रश्न पूछकर आयोजित किया जाता है। या फिर मतदाताओं से प्रश्नावली भरवाया जाता है। एग्जिट पोल से संबंधित प्रश्नों में आम तौर पर मुद्दों आधारित प्रश्न किया जाता है। जिससे यह कयास लगाया जाता है कि उन्होंने किसके लिए मतदान किया है।
टेलीफोन और ऑनलाइन एग्जिट पोल (Telephone and Online Exit Polls)
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस प्रकार का एग्जिट पोल टेलीफोन या ऑनलाइन सर्वेक्षणों के माध्यम से पूर्ण किया जाता है। टेलीफोन और ऑनलाइन एग्जिट पोल का उपयोग अक्सर तब किया जाता है जब व्यक्तिगत रूप से मतदान से मिलना संभव या बहुत खर्चीला होता है। इस प्रकार का एग्जिट पोल मतदान केंद्रों पर नहीं बल्कि सुविधा के अनुसार बाद में किया जाता है।
एग्जिट पोल कैसे किया जाता है? (How is an exit poll conducted?)
एग्जिट पोल करने की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है। इसमें निम्नलिखित चरणों से गुजरना होता है:
- एग्जिट पोल के लिए नमूना बनाना
एग्जिट पोल को शुरू करने से पहले मतदान स्थानों का चयन बहुत जरुरी होता है। उसके बाद मतदाताओं का यादृच्छिक चयन कर उनसे प्रश्न पूछा जाता है।
- प्रश्नावली का निर्माण
मतदान स्थल का चयन होने के बाद स्थानीय मुद्दों के अनुसार प्रश्नावली को तैयार किया जाता है। इस प्रकार के प्रश्नावली में मतदाता की पसंद, उसके प्रमुख मुद्दों पर राय के बारे में प्रश्नों को सावधानीपूर्वक शामिल किया जाता है।
- डेटा संग्रह
एग्जिट पोल के लिए डेटा संग्रह मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय मतदाताओं से प्रश्न पूछकर किया जाता है। मतदाता अक्सर इस प्रकार के सर्वेक्षण से बचते हैं लेकिन फिर भी उनसे अनुरोध कर देता संग्रह किया जाता है।
- डेटा विश्लेषण
इसमें साक्षात्कार या प्रश्नावली से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कर चुनाव परिणामों को प्रोजेक्ट करने और मतदान पैटर्न को समझने में किया जाता है।
- प्रकाशन
मतदान केंद्रों के बंद होने तक एग्जिट पोल के परिणामों को उजागर करने पर प्रतिबंध लगा होता है। ताकि उन मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके जिन्होंने अभी तक मतदान नहीं किया है। प्रतिबंध हटते ही एग्जिट पोल करने वाली मीडिया आउटलेट या कंपनियां अपने आंकड़ों को मीडिया माध्यमों के माध्यम से प्रकाशित कर देते हैं।
एग्जिट पोल का महत्व और उपयोग (Importance and Uses of Exit Polls)
हर एक एग्जिट पोल का अपना महत्व और उपयोग होता है। यह निम्नलिखित के लिए हो सकता है:
चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिए: एग्जिट पोल अक्सर करके चुनाव के संभावित विजेताओं के शुरुआती संकेत देते हैं।
मतदाता व्यवहार को समझना में: एग्जिट पोल अक्सर करके मतदाता व्यवहार को समझना में भी इस्तेमाल किया जाता।
आधिकारिक परिणामों को मान्य करना: एग्जिट पोल आधिकारिक वोट गणना में संभावित अनियमितताओं के खिलाफ़ जाँच के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
राजनीतिक अभियानों में सुधार के रूप में: एग्जिट पोल से प्राप्त डेटा अक्सर राजनीतिक अभियानों में सुधार के रूप में भी इस्तेमाल कर लिया जाता है। यह मतदाताओं की प्राथमिकताओं को समझने में मदद करते हैं।
ध्यान रहे एग्जिट पोल कभी-कभी नमूना त्रुटियों और पूर्वाग्रह या गलत प्रतिक्रियाओं के कारण गलत भी हो जाते हैं। इसलिए एग्जिट पोल की व्याख्या बहुत सावधानी से की जाती हैं।
Exit Poll के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: एग्जिट पोल का नतीजा क्या है?
उत्तर: एग्जिट पोल एक ऐसा सर्वेक्षण होता है जिसे चुनाव के दिन मतदान केंद्रों से बाहर वोट डालकर निकलने वाले मतदाताओं पर आधारित होता है। जिनसे कुछ प्रश्न पुच कर यह पता लगाया जाता है कि उन्होंने किसको और किन मुद्दों पर वोट की है। जिससे यह पता चल सके कि किस प्रत्यासी के जितने की संभावना ज्यादा है।
प्रश्न: एग्जिट पोल की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर: एग्जिट पोल की शुरुआत 1936 में अमेरिका में हुई थी।
प्रश्न: भारत में चुनाव कौन कराता है?
उत्तर: भारत में चुनाव मुख्य रूप से चुनाव आयोग कराता है।
इसे भी पढ़ें…
12 महीने चलने वाला Business कौन सा है? जिससे कमा सकेंगे लाखों
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम डॉ. राकेश कुमार है, मैं पेशे से प्रोफेसर और साथ में बाजार निवेशक भी हूँ। मैं लगभग 5 वर्षों से शेयर बाजार में निवेश कर रहा हूँ। मुझे शेयर बाजार और बिज़नेस के बारे में अच्छी जानकारी है। मैं अपने यूट्यूब चैनल – Safalbusiness और वेबसाइट- https://www.safalbusiness.in पर शेयर बाजार और बिज़नेस से संबंधित जानकारी डालता रहता हूँ।


My brother recommended I might like this web site He was totally right This post actually made my day You cannt imagine just how much time I had spent for this information Thanks.