General Store Kaise Kholen | जनरल स्टोर बिजनेस कैसे शुरू करें?

General Store Kaise Kholen | जनरल स्टोर बिजनेस कैसे शुरू करें?

इस लेख में हमने General Store Kaise Kholen के बारे में विस्तार से बताया है। यदि आपके समझ में नहीं आ रहा है, कि जनरल स्टोर बिजनेस कैसे शुरू करें, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। क्योंकि हमने इस लेख में हर एक बिंदु के बारे में विस्तार से बताया है, जिससे आप एक बेहतर General Store का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।

Contents Hide

जनरल स्टोर किसे कहते हैं? (What is called general store?)

जनरल स्टोर किसी छोटे शहर या ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक खुदरा व्यापार होते हैं। जनरल स्टोर में आमतौर पर स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सामान बेचे जाते हैं। जनरल स्टोर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं । एक किराना सामान से संबंधित और दूसरा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से संबंधित। यह दोनों आज भी ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में लोगों की जरुरी सामानों की पूर्ति में विशेष स्थान रखते हैं।

जनरल स्टोर खोलने में कितना खर्चा आता है? (How much does it cost to open a general store?)

जनरल स्टोर खोलने में कितना खर्चा आएगा? यह स्टोर के साइज़, लोकेशन, इन्वेंटरी, स्टोर का इंटीरियर और लाइसेंस पर निर्भर करता है। एक मोटे अनुमान के तहत छोटे से छोटे जनरल स्टोर को खोलने में कम से कम 1 लाख से ऊपर का खर्चा लग जाता है। परंतु मेरा आपको यह सुझाव रहेगा कि पहले आप ज्यादा खर्च न करें। शुरुआत में आप उन्हीं प्रोडक्ट्स को रखें जिनकी डीमांड ज्यादा हो। मुनाफे के साथ धीरे-धीरे सामानों की संख्या लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बढ़ाते जाएँ।

जनरल स्टोर चलाने के लिए क्या करना चाहिए? (What should be done to run a general store?)

आज के प्रतिस्पर्धा भरे इस युग में कोई भी बिज़नेस चलाना आसान नहीं होता। चाहे वह जनरल स्टोर ही क्यों न हो। यदि आप चाहते हैं कि आपका जनरल स्टोर खूब चले तो आपको नीचे दिए गए बातों पर गौर करना होगा। क्योंकि एक जनरल स्टोर व्यवसाय शुरू करने में प्रारंभिक योजना से लेकर स्टोर को लॉन्च करने और संचालित करने तक कई महत्वपूर्ण चरण शामिल होते हैं:

 General Store Kholene के लिए सबसे पहले बाजार करें (Market first to open a general store)

बाजार अनुसंधान के तहत हम अपने लक्षित बाज़ार की पहचान करते हैं। यह पता लगायें कि आपके संभावित ग्राहक कौन हैं और उन्हें क्या चाहिए। अपने प्रतिस्पर्धी का भी आंकलन कर विश्लेषण करें। जिससे आप अपने प्रतिस्पर्धी की ताकत और कमजोरियों का पता लगा सकेंगे।

General Store के लिए कानूनी आवश्यकताओं की पूर्ति करें (Meet legal requirements for General Store)

बाजार अनुसंधान के बाद अपना व्यवसाय पंजीकृत करवाएं। इसके लिए कोई एक व्यवसाय नाम चुनें। फिर उसी नाम से लाइसेंस और परमिट बनवा लें। यदि हो सके तो अपने व्यवसाय की सुरक्षा के लिए दुकान का बीमा भी करा।

अपने General Store का वित्तपोषण करे (Finance Your General Store)

आवश्यक पूंजी का इंतजाम कर किसी अच्छी सी जगह का चुनाव करें। ध्यान रहे दुकान खोलने के लिए जो जगह आप ले रहे हैं। उसे कभी भी मासिक किराये पर न लें। कोशिश करें कि उस जगह को कुछ साल के लिए पट्टे पर लें। क्योंकि अक्सर यह देखा गया है कि जब बिज़नेस चल जाता है तो लोग दुकान को खली कराकर खुद या अपने नजदीकी को दे देते हैं।

अब अपना General Store को स्थापित करें (Now install your General Store)

स्थान सुरक्षित कर लेने के बाद अपने स्टोर के लिए एक कुशल और आकर्षक लेआउट की योजना बनाएं। जिसमें डिस्प्ले यूनिट, कैश रजिस्टर और अन्य आवश्यक उपकरण खरीदें। फिर अपने  आपूर्तिकर्ता को चुनें और शुरुआत में उन्हीं उत्पादों का स्टॉक रखें जो लक्षित ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता हो।

अपने General Store का विपणन और प्रचार (Marketing and Promoting Your General Store)

स्टोर बन जाने के बाद एक भव्य उद्घाटन कार्यक्रम की योजना बनाएं। उद्घाटन कार्यक्रम में आसपास के लोगों को बुलाएँ। उनको छूट की पेशकश करें। आसपास के लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रचार करें। अपनी दृश्यता को बढ़ाने के लिए स्थानीय कार्यक्रमों में जरुर भाग लें।

अपने Store का संचालन करें (Manage Your Store)

एक वफादार ग्राहक आधार बनाने के लिए बेहतर से बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करें। साथ ही अपने स्टॉक पर भी नज़र रखें। आवश्यकतानुसार उत्पादों को व्यवस्थित करें। लगातार अपने ग्राहकों का फीडबैक लें और स्टोर में सुधार करते रहें।

General Store का अनुकूलन और विकास (Optimization and development of General Store)

अपने आसपास के बाजार पर हमेशा नज़र रखें। ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर नई उत्पाद श्रृंखला या सेवाएं जोड़ने पर विचार करें। जैसे-जैसे आपका व्यवसाय बढ़े अपने स्टोर का आकार बढ़ाने पर विचार करें।

उपरोक्त चरणों का पालन करके आप एक सफल और बेहतर जनरल स्टोर बना सकते हैं। (General Store Kaise Kholen)

जनरल स्टोर में प्रॉफिट कितना है? (What is the profit in general store?)

जनरल स्टोर में प्रॉफिट की बात करें तो एक साधारण से साधरण जनरल स्टोर का प्रॉफिट मार्जिन 6% से लेकर 25% तक का मिल जाता है। कॉस्मेटिक जनरल स्टोर में और भी ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन मिल जाता है। एक कॉस्मेटिक जनरल स्टोर का प्रॉफिट मार्जिन 10% से लेकर 40% तक हो जाता है।

जनरल स्टोर में क्या-क्या सामान रखा जाता है?  (What goods are kept in general store?)

किराना जनरल स्टोर में निम्नलिखित सामानों को रखा जाता है:

अनाज और दालें, मसाला, तेल और घी, डिब्बाबंद और पैकेज्ड सामान, दूध और दही, मक्खन और पनीर, चाय और कॉफी, शीत पेय, बेकरी आइटम, व्यक्तिगत केयर उत्पाद, घर की ज़रूरी चीज़ें, पैकेज्ड स्नैक्स और स्वास्थ्य से संबंधित उत्पाद आदि।

जनरल स्टोर में कौन-कौन से आइटम आते हैं? (What items are available in general store?)

कॉस्मेटिक जनरल स्टोर में निम्नलिखित सामानों को रखा जाता है:

मेकअप के उत्पाद, त्वचा की देखभाल के उत्पाद, बालों की देखभाल के उत्पाद, शारीरिक देखभाल के उत्पाद, सुगंध के उत्पाद, उपकरण और सहायक उत्पाद एवं नाखून संबंधित उत्पाद आदि। आप अपने प्रोडक्ट्स को फ्लिप्कार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी मंगा और बेच सकते सकते हैं।

उम्मीद करता हूँ अब आपको General Store Kaise Kholen की समस्या इस लेख को पढ़ने के बाद ख़त्म हो गयी होगी।

इसे भी जानें…..

कॉस्मेटिक शॉप का बिज़नेस कैसे करें?

किराना स्टोर का बिज़नेस कैसे करें?

Dr. Rakesh Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम डॉ. राकेश कुमार है, मैं पेशे से प्रोफेसर और साथ में बाजार निवेशक भी हूँ। मैं लगभग 5 वर्षों से शेयर बाजार में निवेश कर रहा हूँ। मुझे शेयर बाजार और बिज़नेस के बारे में अच्छी जानकारी है। मैं अपने यूट्यूब चैनल - Safalbusiness और वेबसाइट- https://www.safalbusiness.in पर शेयर बाजार और बिज़नेस से संबंधित जानकारी डालता रहता हूँ।

5 thoughts on “General Store Kaise Kholen | जनरल स्टोर बिजनेस कैसे शुरू करें?

  1. Hi there! This blog post could not be written any better!
    Reading through this article reminds me of my previous
    roommate! He constantly kept talking about
    this. I most certainly will send this article to him.

    Fairly certain he’s going to have a very good read.
    Thank you for sharing!

  2. We are a gaggle of volunteers and starting a brand new scheme
    in our community. Your web site provided us with valuable information to work on. You’ve performed an impressive job and our whole community will be grateful to you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *