Google My Business Profile: A Complete Guide to Setup in Hindi
इस लेख में हमने Google My Business Profile कैसे सेट करें के बारे में विस्तार से बताया है। क्योंकि आज के इस डिजिटल युग में सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है। Google My Business (GMB) आजकल Business की ऑनलाइन दृश्यता बढ़ाने और स्थानीय ग्राहकों को आकर्षित करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। यदि आप भी Google My Business में Profile सेटअप करना चाहते हैं तो लेख को पूरा पढ़ें।
Google My Business क्या है? (What is Google My Business?)
यह Google सर्च इंजन द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक मुफ़्त टूल है। यह किसी भी व्यवसाय को Google खोज और मानचित्र पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रदान करने की सुविधा देता है। Google My Business Profile की सहायता से कोई भी व्यापारी अपने बिज़नेस को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचा सकता है। साथ ही अपने व्यवसाय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता है। जैसे कि व्यवसाय का स्थान, संचालन के घंटे और संपर्क का विवरण इत्यादि।
Google My Business पर Profile की आवश्यकता क्यों है? (Why is a profile needed on Google My Business?)
Profile की आवश्यकता क्यों है, कि बात करें तो जब आप एक बार अपने Business को Google My Business पर लिस्ट कर देते हैं, तो आपको निम्नलिखित फायदे मिलने शुरू हो जाते हैं:
- आपके Business की दृश्यता बढ़ जाती है (Enhanced Visibility): जब भी कोई लोकल ग्राहक आपके बिज़नेस श्रेणी से संबंधित जानकारी इंटरनेट पर खोजता है तो उसको आपका बिज़नेस दिखाई देने लगता है।
- ग्राहक जुड़ाव की सुविधा (Customer Engagement): Google My Business पर Profile बनाने के बाद आप अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकते हैं। आप अपने बिज़नेस से संबंधित पोस्ट अपडेट कर पाएंगे और साथ ही ग्राहकों के सवालों का जवाब भी ऑनलाइन दे सकेंगे।
- विश्वास और विश्वसनीयता (Trust and Credibility): Google My Business पर अच्छी तरह से बनाए गए प्रोफ़ाइल से ग्राहकों का विश्वास आपके प्रति बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- अंतर्दृष्टि और विश्लेषण की सुविधा (Insights and Analytics): जब आप Google My Business पर दिखने लगते हैं तो ग्राहक आपके व्यवसाय के साथ ऑनलाइन इंटरैक्ट करने में सक्षम हो जाते हैं। जिससे आपके बारे में बहुमूल्य जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।
Google My Business Profile सेट कैसे करें? (How to set up Google My Business Profile?)
Google My Business Profile सेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Google My Business में Sign in करें (Sign in to Google My Business)
सबसे पहले आपको https://www.google.com/business पर जाना होगा। उसके बाद Google खाते से Sign in करें। यदि आपके पास Google खाता नहीं है तो आपको सबसे पहले Google खाता बनाना होगा। Google खाता बनाना बहुत ही आसान होता है।
अपने व्यवसाय का नाम दर्ज करें (Enter Your Business Name)
Google My Business पर Sign in करते ही आपको अपने बिज़नेस का नाम या दुकान का नाम डालना होता है। दुकान का नाम बिल्कुल वही दर्ज करें जिस नाम से आपका बिज़नेस Register है।
अपनी व्यवसाय श्रेणी चुनें (Choose Your Business Category)
इसके बाद आपको अपनी व्यवसाय श्रेणी का चयन करना होता है। इससे Google को समझने में मदद मिलती है, कि आपका व्यवसाय किस श्रेणी का है?
अपने व्यवसाय का स्थान जोड़ें (Add Your Location)
यदि आपके पास कोई भौतिक या निश्चित स्थान है तो स्थान या पता दर्ज करें। इससे आपका व्यवसाय Google मानचित्र पर आसानी से दिखाई देने लगता। यदि आपके पास भौतिक स्टोर नहीं है तो आपको आपना सेवा क्षेत्र सूचीबद्ध करना होता है।
अपनी संपर्क जानकारी भरें (Fill in Your Contact Information)
अब आपको अपना फ़ोन नंबर और वेबसाइट का URL जोड़ना होता है। यह एक ऐसी जानकारी होती है जिससे ग्राहक सीधे आप तक पहुँच सकते हैं।
अपना व्यवसाय सत्यापित करें (Verify Your Business)
Google को आपके व्यवसाय का सत्यापन बहुत आवश्यक होता है। इससे यह पता चलता है कि आप ही व्यवसाय के असली मालिक हैं। सत्यापन के तौर पर आपका व्यावसायिक पता, फ़ोन नंबर या ईमेल माँगा जाता है।
अपना प्रोफ़ाइल पूरा करें (Complete Your Profile)
सत्यापन के बाद आपको अपने व्यावसाय के घंटे, विशेषताओं के साथ विस्तृत व्यावसायिक विवरण को जोड़ना होता है। व्यवसाय की उच्च-गुणवत्ता वाली फ़ोटो अपलोड करना न तो बिल्कुल न भूलें।
अपनी Google My Business प्रोफ़ाइल को अनुकूलित करें (Optimize Your Google My Business Profile)
- नियमित रूप से जानकारी अपडेट करते रहें (Regularly Update Information): समय-समय पर अपने व्यावसायिक घंटे, संपर्क जानकारी और अन्य विवरण अपडेट करना न भूलें।
- नियमित रूप से पोस्ट करें (Post Regularly): अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए जरुरी है कि लगतार अपने बिज़नेस से संबंधित समाचार जरुर साझा करें।
- समीक्षाओं का जवाब दें (Respond to Reviews): ग्राहकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब निरंतर रूप से देते रहें। इससे पता चलता है कि आप ग्राहकों की प्रतिक्रिया को महत्व देते हैं और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।
- फ़ोटो और वीडियो का उपयोग करें (Use Photos and Videos): अपने BUSINESS से संबंधित दृश्य सामग्री जरुर डालते रहें। यह आपके ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करती है।
Google My Business Insights का जरुर उपयोग करें (Use Google My Business Insights)
Google My Business हमेशा इस बात की जानकारी देता है कि कोई भी ग्राहक आपकी प्रोफ़ाइल को कैसे ढूंढता है? और उसके साथ कैसे इंटरैक्ट करता है। अपनी रणनीति को बेहतर बनाने के लिए इस डेटा का उपयोग करें।
Google My Business प्रोफ़ाइल को सर्वोत्तम कैसे बनाये? (How to make the best Google My Business profile?)
- संगति (Consistency): यह सुनिश्चित करें कि आपकी सभी व्यावसायिक जानकारी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हों।
- एंगेजमेंट (Engagement): Google My Business प्रोफ़ाइल को नियमित रूप से अपडेट करते रहें। साथ ही पोस्ट और ग्राहकों की समीक्षाओं का उत्तर जरुर दें।
- गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें डालें (Quality Photos): किसी भी व्यवसाय को प्रदर्शित करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली छवियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए अपने बिज़नेस से संबंधित छवियों को उपडेट करते रहें।
- फीडबैक की निगरानी करें और उसका जवाब दें (Monitor and Respond to Feedback): हमेशा अपने ग्राहकों के फीडबैक का जावब देते रहें। यह आपसी जुड़ाव में मददगार साबित होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
Google My Business Profile को सेट करना और अनुकूलित करना आपके स्थानीय SEO को बढ़ाने और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने में एक शक्तिशाली माध्यम हो सकता है।
अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें। उपरोक्त चरणों का पालन करके आप अपने बिज़नेस को Google My Business Profile पर आसानी से लिस्ट कर सकते हैं।
Google My Business के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न..
Q. क्या Google My Business मुफ़्त है?
A. जी हाँ! Google My Business, Google द्वारा प्रदान किया गया एक मुफ़्त टूल है।
Q. अपना Google My Business Profile कैसे बनाएं?
A. Google My Business Profile बनाने के लिए आपके पास गूगल खाता का होना बहुत जरुरी है।
Q. Google My Business का उपयोग किस लिए किया जाता है?
A. Google My Business का उपयोग ऑनलाइन लोकल और ग्लोबल उपस्थति दर्ज करने के लिया किया जाता है।
इसे भी जानें….
डिजिटल मार्केटिंग क्या है? संपूर्ण जानकारी
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम डॉ. राकेश कुमार है, मैं पेशे से प्रोफेसर और साथ में बाजार निवेशक भी हूँ। मैं लगभग 5 वर्षों से शेयर बाजार में निवेश कर रहा हूँ। मुझे शेयर बाजार और बिज़नेस के बारे में अच्छी जानकारी है। मैं अपने यूट्यूब चैनल – Safalbusiness और वेबसाइट- https://www.safalbusiness.in पर शेयर बाजार और बिज़नेस से संबंधित जानकारी डालता रहता हूँ।

