MS Dhoni Business Investment | एमएस धोनी बिजनेस के भी हैं महारथी?
MS Dhoni Business Investment: आज क्रिकेट जगत में थोड़ी भी रूचि रखने वाला हर इंसान एमएस धोनी (MS Dhoni) को जानता है। शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी होगा जो MS Dhoni को नहीं जानता होगा। क्योंकि एमएस धोनी (MS Dhoni) भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में से एक हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने शांत व्यवहार और असाधारण नेतृत्व कौशल के लिए क्रिकेट जगत में बहुत प्रसिद्ध हैं।
इस लेख में हम MS Dhoni के क्रिकेट के साथ-साथ उनके Business Investment पर भी चर्चा करेंगे। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि एमएस धोनी (MS Dhoni) नें किन छोटी-बड़ी कंपनियों में निवेश कर रखा है । जिसकी वजह से उन्हें बिज़नेस का महारथी भी कह जाता है।
MS Dhoni का क्रिकेट इतिहास (MS Dhoni’s Cricket History)
महेंद्र सिंह धोनी, जिसे एमएस धोनी के नाम से भी जानते हैं। दुनिया के क्रिकेट जगत में एक अहम स्थान रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम में 2004 में स्थान मिला था। शुरुआत से ही एमएस धोनी के खेलने का अंदाज अन्य खिलाड़ियों से अलग और आक्रामक था। महेंद्र सिंह धोनी बैट्समैन के साथ ही एक बेहतर विकेटकीपर भी थे। यही कारण रहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत जल्द ही महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त हो गया।
MS Dhoni के नेतृत्व क्षमता कि बात करें तो उन्हें 2007 में इंडियन टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया। इसी वर्ष एमएस धोनी नें अपने नेतृत्व में भारत को पहला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीताया। इसी तरह से साल 2011 में एमएस धोनी (MS Dhoni) नें भारतीय क्सिकेट टीम को दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जिताया। वहीं अपने नेतृत्व में ही 2013 में उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई। यही कारण है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) को सबसे सफल कप्तान का दर्जा हासिल है। क्योंकि एमएस धोनी एकमात्र ऐसे क्रिकेट कप्तान हैं जिन्होंने ICC के तीनों मुख्य ट्रॉफी अपने नेतृत्व में जितायें हैं।
एमएस धोनी का आईपीएल इतिहास (IPL History of MS Dhoni)
MS Dhoni आईपीएल के इतिहास के सबसे बड़े फिनिसर के तौर पर जाने जाते हैं। MS Dhoni साल 2008 में आईपीएल की उद्घाटन नीलामी में खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 1.5 मिलियन डॉलर में खरीदकर कर टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया था गया।
MS Dhoni बने चन्नई सुपर किंग (सीएसके) के किंग
साल 2008 से 2015 तक सीएसके धोनी के नेतृत्व में आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजी बन गई थी। धोनी ने अपने नेतृत्व में सीएसके को 2010 और 2011 में लगातार दो बार आईपीएल का ख़िताब जिताया।
MS Dhoni का राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) में इंट्री
साल 2016 से 2017 तक एक भ्रष्टाचार घोटाले के कारण सीएसके की पूरी टीम को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद धोनी नें राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलना शुरू कर दिया।
MS Dhoni का दुबारा से सीएसके में वापसी
- साल 2018 में सीएसके टीम की आईपीएल में वापसी हुई और धोनी को दुबारा से सीएसके की कमान सौप दी गयी। धोनी नें इसी 2018 में ही टीम को आईपीएल चैंपियनशिप दिलायी।
- साल 2019 में सीएसके फाइनल में पहुंची लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई।
- साल 2020 धोनी और सीएसके टीम के लिए बहुत खराब वर्ष था। क्योंकि इस साल टीम प्लेऑफ़ में जगह बनाने में असफल रही। लेकिन साल 2021 में सीएसके ने अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता।
- साल 2022 भी सीएसके के लिए निराशाजनक रहा। वहीं साल 2023 में धोनी नें अपने नेतृत्व में सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीताया। साल 2024 में भविष्य को ध्यान में रखकर सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी गई।
एमएस धोनी का क्रिकेट से बिज़नेस की ओर झुकाव
एमएस धोनी (MS Dhoni) का क्रिकेट के साथ-साथ हमेशा से ही बिज़नेस की ओर भी झुकाव बना रहा। यही कारण है कि वह समय-समय पर देश की कई Startup कंपनियों में निवेश करते रहे।
- एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हासिल की स्पोर्ट्स टीम का मालिकाना हक़: धोनी के पास कई टीमों के मालिकाना हक हैं। जिसमें “चेन्नईयन एफसी” जो इंडियन सुपर लीग (ISL) एक फुटबॉल टीम है। साथ ही वह “रांची रेज़र्स” नाम की एक हॉकी टीम में मालिकाना हक रखते हैं।
- एमएस धोनी (MS Dhoni) का स्पोर्ट्स-रेलेटेड बिजनेस: धोनी एक “स्पोर्ट्सवेयर” कंपनी “सेवन” के मालिक हैं। यह उनके जर्सी नंबर 7 से प्रेरित है। “सेवन” कंपनी खेलकूद और फिटनेस से संबंधित उत्पाद बेचती है।
- एमएस धोनी (MS Dhoni) का एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन हाउस: धोनी की अपनी “धोनी एंटरटेनमेंट” नामक एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। जो कई प्रकार के फिल्म और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में शामिल है।
- MS Dhoni का टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स में निवेश: धोनी अब तक कई स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं। जिसमें “Cars24” और “Dream11” मुख्य हैं।
- ऑर्गैनिक और कृषि व्यवसाय: धोनी नें अपने गृह राज्य झारखंड में ऑर्गैनिक खेती में भी निवेश कर रखा है।
धोनी की निवेश रणनीति और व्यावसायिक दृष्टिकोण
- MS Dhoni जोखिम प्रबंधन में हैं माहिर: जिस तरह से क्रिकेट जगत में कैप्टेन कूल के नाम से प्रसिद्ध हैं वैसे ही वह जगह ही कूल नज़र आते हैं। क्योंकि उन्हें रिस्क प्रबंधन में महारथ हासिल।
- MS Dhoni साझेदारी और सहयोगी नेचर: धोनी की रिश्ते बनाने की क्षमता ने उनके व्यावसायिक उद्यमता में उन्हें हमेशा लाभ पहुंचाया है।
- MS Dhoni ब्रांड बिल्डिंग में हैं माहिर: धोनी की व्यक्तिगत ब्रांड और प्रतिष्ठा ने उनके व्यावसायिक प्रयासों में बहुत बड़ा योगदान दिया है। (MS Dhoni Business Investment)
एमएस धोनी के व्यावसायिक निवेश से सबक
- नेतृत्व और दूरदर्शिता: एमएस धोनी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से बहुत कुछ सिखा जा सकता है।
- अनुकूलनशीलता और नवीनता: एमएस धोनी चीजों को अपने अनुकूल करने में माहिर हैं। यही कारण है कि वह हमेशा कुछ नया करते रहते हैं।
- दीर्घकालिक फोकस: एमएस धोनी चीजों को समय के साथ चलने देने पर विश्वास करते हैं। जिस चीज की लोगों में अक्सर कमी पायी जाती है।
आपको MS Dhoni Business Investment से संबंधित इस आर्टिकल से क्या सिखने को मिला हमें कमेंट करके जरुर बताएं।
महेद्र सिंह धोनी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: धोनी के पास कितनी कंपनियां हैं?
उत्तर: धोनी के पास लगभग 7 से अधिक कंपनियां हैं जहाँ पर उन्होंने निवेश कर रखा है।
प्रश्न: धोनी किसका ब्रांड एंबेसडर है?
उत्तर: धोनी इस समय “स्टेट बैंक ऑफ इंडिया” के ब्रांड एंबेसडर हैं।
प्रश्न: महेंद्र सिंह धोनी कितने में बिके हैं?
उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के पहले सीजन में चन्नई सुपर किंग नें1.5 मिलियन डॉलर में ख़रीदा था।
प्रश्न: महेंद्र सिंह धोनी की 1 साल की कमाई कितनी है?
उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ आईपीएल से 12 करोड़ की कमाई करते हैं।
इसे भी पढ़ें…
यह हैं कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम डॉ. राकेश कुमार है, मैं पेशे से प्रोफेसर और साथ में बाजार निवेशक भी हूँ। मैं लगभग 5 वर्षों से शेयर बाजार में निवेश कर रहा हूँ। मुझे शेयर बाजार और बिज़नेस के बारे में अच्छी जानकारी है। मैं अपने यूट्यूब चैनल – Safalbusiness और वेबसाइट- https://www.safalbusiness.in पर शेयर बाजार और बिज़नेस से संबंधित जानकारी डालता रहता हूँ।

