प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा
प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, पंजाब किंग्स की जीत के लिए की अरदास
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार रात स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की। उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी की और संगत को लंगर वितरित किया। इस दौरान उन्होंने सादगी और श्रद्धा के साथ सेवा में हिस्सा लिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, बाबा जी का बुलावा आया था, उन्होंने बुलाया तो हम आ गए। उन्होंने बताया कि 11 मई को उनकी आईपीएल टीम Punjab Kings का अहम मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रहेगी। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का भी जिक्र किया। प्रीति ने कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से सरपंच बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है।
प्रीति जिंटा ने पंजाब के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम को लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही समर्थन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और टीम की सबसे बड़ी ताकत है।

Abhishek Kumar is a student of BAJMC 4th Semester at the School of Journalism and Mass Communication, AAFT University, Raipur. He has developed substantial knowledge in the field of YouTube operations and social media management, with practical understanding of digital content planning, audience engagement, analytics, and platform optimization. He is skilled in handling various social media platforms for communication and promotional purposes. His interest in digital media technologies and creative communication makes him a promising learner in the contemporary media environment.

