तेल महंगाई और मौतें अमेरिका ईरान जंग से दुनिया परेशान

तेल महंगाई और मौतें अमेरिका ईरान जंग से दुनिया परेशान

तेल महंगाई और मौतें अमेरिका ईरान जंग से दुनिया परेशान: अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए सैन्य संघर्ष को अब दो महीने पूरे हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुरुआत में इसे छोटी और निर्णायक लड़ाई बताया था, लेकिन मौजूदा हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। लड़ाई फिलहाल धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

इस संघर्ष में अब तक ईरान में 3,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लगभग 1,700 आम नागरिक शामिल हैं। लगातार बढ़ते मानवीय नुकसान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गोरिन्शास ने चेतावनी दी है कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो वैश्विक आर्थिक विकास दर गिरकर करीब 2% तक पहुंच सकती है अर्थशास्त्रियों के अनुसार, इसे वैश्विक मंदी की स्थिति माना जाता है।

IMF के अनुसार, युद्ध शुरू होने से पहले अनुमान था कि इस वर्ष वैश्विक महंगाई दर 4.1% से घटकर 3.8% हो जाएगी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अब इसके 4.4% तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की अर्थशास्त्री लिंडा बिल्म्स का अनुमान है कि अमेरिका अब तक इस युद्ध पर करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 95 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर चुका है।

हालांकि अमेरिकी सरकार का आधिकारिक दावा है कि अब तक केवल 25 अरब डॉलर ही खर्च किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस संघर्ष का सबसे बड़ा रणनीतिक फायदा चीन और रूस को मिल रहा है। एक ओर जहां अमेरिका आर्थिक और सैन्य दबाव झेल रहा है, वहीं चीन और रूस वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं।

अगर आने वाले समय में यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था, तेल बाजार और महंगाई पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

Read Also…

पंजाब में AAP को बड़ा झटका 6 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा BJP में शामिल हुए 3 नेता

Abhishek Kumar

Abhishek Kumar is a student of BAJMC 4th Semester at the School of Journalism and Mass Communication, AAFT University, Raipur. He has developed substantial knowledge in the field of YouTube operations and social media management, with practical understanding of digital content planning, audience engagement, analytics, and platform optimization. He is skilled in handling various social media platforms for communication and promotional purposes. His interest in digital media technologies and creative communication makes him a promising learner in the contemporary media environment.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *