C. Joseph Vijay बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

C. Joseph Vijay बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) प्रमुख और अभिनेता से नेता बने C. Joseph Vijay ने रविवार सुबह 10:15 बजे तमिल में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi भी मौजूद रहे।

शपथ के दौरान विजय निर्धारित शब्दों से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल C. P. Radhakrishnan Arlekar ने उन्हें बीच में रोकते हुए केवल तय शपथ शब्दों तक सीमित रहने की सलाह दी। मुख्यमंत्री विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। वहीं TVK नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल ने नई सरकार को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें राज्य में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिला सुरक्षा दल गठित करने और एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।

Abhishek Kumar

Abhishek Kumar is a student of BAJMC 4th Semester at the School of Journalism and Mass Communication, AAFT University, Raipur. He has developed substantial knowledge in the field of YouTube operations and social media management, with practical understanding of digital content planning, audience engagement, analytics, and platform optimization. He is skilled in handling various social media platforms for communication and promotional purposes. His interest in digital media technologies and creative communication makes him a promising learner in the contemporary media environment.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *