अभिषेक शर्मा का तूफान, गेंदबाजों का कहर! भारत ने 3-0 से जीती T20 सीरीज
अभिषेक शर्मा का तूफान, गेंदबाजों का कहर! भारत ने 3-0 से जीती T20 सीरीज।अभिषेक शर्मा का तूफान और गेंदबाजों के कहर से भारत ने तीसरे और निर्णायक T20 मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं गेंदबाज़ ने प्रदर्शन करते हुए पूरी अफगानीस्तानी टीम को महज 94 रनों पर समेट दिया।
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने चुनी गेंदबाजी
मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला शुरुआत में ही गलत साबित होता नज़र आया। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली
अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा ने मुकाबले में ऐसा तूफान मचाया कि अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। अभिषेक ने महज 34 गेंदों में 108 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
इस दौरान उन्होंने तेजी से अपना शतक पूरा किया और अपने करियर का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने भारत को पावरप्ले से ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
दूसरे छोर पर संजू सैमसन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने भारत के बड़े स्कोर की नींव रख दी।
भारत ने 20 ओवर में बनाए 221 रन
सलामी बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा की 108 रनों की तूफानी पारी भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण रही।
अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 222 रनों का विशाल लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम भारतीय गेंदबाज
के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
94 रन पर ढेर हुआ अफगानिस्तान
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। विकेट लगातार गिरते रहे और अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 94 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
भारत का शानदार क्लीन स्वीप
भारत ने मुकाबला 127 रनों के बड़े अंतर से जीतकर तीन मैचों की T20 सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।
अभिषेक शर्मा की 34 गेंदों में 108 रनों की पारी ने मैच को एकतरफा बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई, जबकि नीतीश रेड्डी और रवि बिश्नोई की गेंदबाजी ने अफगानिस्तान को लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंचने दिया।
इसे भी जानें…………………..
अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर बढ़ाने पर सहमति



