आईपीएल में पंजाब का धमाका: 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य पीछा कर रचा नया इतिहास
शनिवार को खेले गए एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग आईपीएल मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस मैच में चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात देखने को मिली, जिसने दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखा। 265 रनों जैसे विशाल लक्ष्य का सफल पीछा कर पंजाब ने ना सिर्फ मैच जीता बल्कि आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज़ भी दर्ज की।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन शुरुआत उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पहला विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। राहुल ने नितीश राणा के साथ मिलकर 200 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
राहुल ने 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। वहीं, नितीश राणा ने भी 91 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए, जो टीम का आईपीएल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया।
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। ओपनिंग जोड़ी ने पहले 6 ओवर में ही 116 रन जोड़कर दिल्ली पर दबाव बना दिया। प्रियांशु आर्य ने 43 रनों की तेज पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन ने 76 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 71 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनकी संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।
दिल्ली के गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर साबित हुए। खराब गेंदबाजी के साथ-साथ टीम की फील्डिंग भी बेहद निराशाजनक रही। श्रेयस अय्यर के दो आसान कैच छोड़ना टीम को भारी पड़ा और यही उनकी हार का एक बड़ा कारण बना।
इस जीत के साथ पंजाब ने पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजीशन को बरकरार रखा है। टीम ने अब तक खेले गए 7 मैचों में 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। 13 अंकों के साथ पंजाब शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।
हालांकि दिल्ली की हार के बावजूद केएल राहुल को उनकी शानदार 152 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह मुकाबला आईपीएल के सबसे यादगार मैचों में से एक बन गया है, जहां बल्लेबाजों का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला और पंजाब ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 265 रनों का ऐतिहासिक पीछा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इसे भी जानें………
१. सूर्यवंशी का तूफानी शतक पर भारी पड़ा किशन का 74 रन




