पंजाब में AAP को बड़ा झटका 6 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा BJP में शामिल हुए 3 नेता

पंजाब में AAP को बड़ा झटका 6 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा BJP में शामिल हुए 3 नेता

पंजाब में AAP को बड़ा झटका 6 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा BJP में शामिल हुए 3 नेता: पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह, डॉ. संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।

इनमें से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुके हैं।

राज्यसभा चुनाव कैसे होता है

राज्यसभा सांसदों का चुनाव सीधे जनता नहीं करती। इसके बजाय जनता द्वारा चुने गए विधायक इन सांसदों के लिए मतदान करते हैं। इसलिए इन सांसदों का प्रभाव आम चुनावों में सीधे नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से देखा जाता है।

AAP में बढ़ी बेचैनी, डैमेज कंट्रोल जारी

सांसदों की इस दलबदल के बाद AAP में बेचैनी साफ नजर आ रही है। पार्टी समर्थकों द्वारा पिछले 2 दिनों से पंजाब में इन नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें “गद्दार” तक कहा जा रहा है।

इसके साथ ही AAP सरकार ने सुरक्षा के स्तर पर भी कार्रवाई की है।
राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस ली गई
हरभजन सिंह की Y श्रेणी की सुरक्षा भी हटा दी गई
अब इन्हें केवल पंजाब पुलिस की सुरक्षा दी जा रही है।

2027 चुनाव से पहले सियासी असर कितना

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने का चुनावी समीकरण पर कितना असर पड़ेगा।
इन 6 सांसदों में से सिर्फ राघव चड्ढा ही ऐसे नेता हैं जो सीधे तौर पर ग्राउंड पॉलिटिक्स में सक्रिय रहे हैं। बाकी सांसदों का प्रभाव अधिकतर उनके व्यक्तिगत नेटवर्क और रसूख तक सीमित माना जाता है।

एक्सपर्ट की राय

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि:
इन नेताओं का सीधा वोट ट्रांसफर कराना मुश्किल होगा
लेकिन इनका व्यक्तिगत प्रभाव कुछ हद तक वोटरों को प्रभावित कर सकता है
AAP को शहरी और मध्यम वर्ग के वोट बैंक में हल्का नुकसान हो सकता है।
BJP को इसका सीमित लेकिन रणनीतिक फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें ……

गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल किया

Abhishek Kumar

Abhishek Kumar is a student of BAJMC 4th Semester at the School of Journalism and Mass Communication, AAFT University, Raipur. He has developed substantial knowledge in the field of YouTube operations and social media management, with practical understanding of digital content planning, audience engagement, analytics, and platform optimization. He is skilled in handling various social media platforms for communication and promotional purposes. His interest in digital media technologies and creative communication makes him a promising learner in the contemporary media environment.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *